computer knowledge

computer fundamental, hardware, software, technical,application software, system software, CCC course, Microsoft Office 2007, 2010, 2013, 2016, LIBREOFFICE, tally ERP 9 with GST, PhotoShop, Corel draw, page maker and HTML.

YouTube

Breaking

Sunday, 17 May 2020

May 17, 2020

कंप्यूटर के उपयोग (Uses of Computer)


नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे इस ब्लॉक पर आज की पोस्ट में हम कंप्यूटर के उपयोग, कंप्यूटर के कार्य और कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को विस्तार पूर्वक समझेंगे।



कंप्यूटर के उपयोग (Uses of Computer)
  1. शिक्षा के क्षेत्र (Education) में
  2.  वैज्ञानिक अनुसंधान (scientific research) में 
  3. रेलवे तथा वायुयान आरक्षण(Railway and Airlines Reservation) में 
  4. बैंक (Bank) 
  5. रक्षा के क्षेत्र (Defence) में 
  6. व्यापार (Business) में
  7. प्रशासन (Administration) में
  8.    चिकित्सा विज्ञान (Medical Science) में
  9. प्रकाशन(Publication) में 
  10. संचार (Communication) में
  11.  मनोरंजन (Recreation) में



कंप्यूटर्स के कार्य (Functions of Computer)

  1. डेटा संकलन (Data collection)
  2. डेटा संचयन (Data storage)
  3. डेटा संसाधन (Data processing)
  4. डेटा निर्गमन (Data output)

डेटा प्रोसेसिंग और इलेक्ट्रॉनिक डेटा प्रोसेसिंग
(Data Processing & Electronic Data Processing)

         कंप्यूटर के निर्माण से पहले निश्चित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए डाटा का संकलन संचयन संसाधन और निर्गमन हस्त चलित विधि (Manual Method) से होता था जिसे डाटा प्रोसेसिंग काटे थे जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास हुआ इन सभी कार्यों के लिए कंप्यूटर का उपयोग होने लगा ।  इसे इलेक्ट्रॉनिक डाटा प्रोसेसिंग (E.D.P) कहते हैं डाटा प्रोसेसिंग का मुख्य लक्ष्य अव्यवस्थित डाटा(Raw Data) से व्यवस्थित डाटा (Information) प्राप्त करना है जिसका उपयोग निर्णय लेने के लिए होता है।

Input  →  Process    ⟶ output
    ↑                                     ↓
Incoming Data       Outgoing information


कंप्यूटर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रशन, उत्तर सहित ।

1. निम्न में से कौन सा कंप्यूटर का बुनियादी कार्य नहीं है ? 
  • इनपुट को स्वीकार करना
  • डाटा को प्रोसेस करना
  • डाटा को स्टोर करना
  • टेक्स्ट को स्कैन करना
उत्तर - टेस्ट को स्कैन करना
2. किसी बाहरी स्रोत से आती है और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में फीड की जाती है, उस सूचना को...….. कहते हैं ?
  •  आउटपुट 
  • इनपुट 
  • रिपोर्ट 
  • इनमें से कोई नहीं
उत्तर - इनपुट

3.सूचना के नियंत्रण के अंतर्गत आपरेटर करने वाली इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जो डाटा को स्वीकार कर सकती है, डाटा को प्रोसेस कर सकती है, आउटपुट प्रोड्यूस करती है और भविष्य में प्रयोग के लिए परिणामों को स्टोर करती है..........
  •  इनपुट 
  • कम्प्यूटर
  •  सॉफ्टवेयर 
  • हार्डवेयर
  •  इनमें से कोई नहीं
उत्तर - कम्प्यूटर

4. कंप्यूटर के सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट का फंक्शन क्या है?
  • इनवॉइस बनाता है 
  • गणना और प्रोसेसिंग करता है 
  • डाटा डीलीट करता है
  •  डाटा को करप्ट करता है
  •  इनमें से कोई नहीं
उत्तर - गणना और प्रोसेसिंग करता है 
5. CPU और I/O के बीच सिग्नलों के मूवमेंट को कौन नियंत्रित करता है ?

  • ALU 
  • कंट्रोल यूनिट 
  • मेमरी यूनिट
  • सेकेंडरी स्टोरेज  
  • इनमें से कोई नहीं
उत्तर - कंट्रोल यूनिट 

6. प्रोसेसर के 3 मुख्य भाग हैं ?
ALU, कंट्रोल यूनिट और रजिस्टर
ALU, कंट्रोल यूनिट और RAM
कैश, कंट्रोल यूनिट और रजिस्टर
कंट्रोल यूनिट, रजिस्टर और RAM
RAM, ROM और CD-ROM
उत्तर - ALU, कंट्रोल यूनिट और रजिस्टर

7. सीपीयू के ALU  में........ होते हैं ?

  • RAM स्पेस
  • रजिस्टर
  • बाइट स्पेस
  • सेकेंडरी स्टोरेज स्पेसइ
  • इनमेंसे कोई नहीं
उत्तर -रजिस्टर

8. सीपीयू में कंट्रोल मेमोरी और...... यूनिट होते है।

  • माइक्रो प्रोसेसर
  • अर्थमेटिक/लॉजिक
  • आउटपुट
  • ROM
  • इनपुट

उत्तर - अर्थमेटिक/लॉजिक

9. कंप्यूटर के सभी भागों के बीच में सामंजस्य स्थापित करता है ?

  • लॉजिक यूनिट
  •  कंट्रोल यूनिट
  • अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट 
  • यह सभी 
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर - कंट्रोल यूनिट

10. मानव-मन तथा कंप्यूटर में किस की गति अधिक है ?

  • मानव-मन 
  • कंप्यूटर
  • दोनों में बराबर 
  • कह नहीं सकते 
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर - मानव-मन



आपका अपना अमूल्य समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 

कंप्यूटर के रिलेटेड महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे ब्लॉक से जुड़े रहे हम आपके लिए इसी तरीके से महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर लाते रहेंगे और ट्रिक्स भी अगली पोस्ट में हमारी कोशिश रहेगी 50 प्रश्न उत्तर आप आप सभी के बीच लाने की और उम्मीद है हमारी पोस्ट आपको पसंद आ रही होगी और भी बेहतरीन पोस्ट पढ़ने के लिए आप हमारे ब्लॉक से सदैव जुड़े रहे हमारा प्रयास यही रहेगा कि आपकी सीसीसी परीक्षा सबसे बेहतरीन निकले धन्यवाद।







Monday, 11 May 2020

May 11, 2020

Characteristics of Computer (कम्प्यूटर की विशेषताएं)


हेलो फ्रेंड्स स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर आज की इस पोस्ट में हम कंप्यूटर की विशेषताओं के बारे में बात 
करेंगे। 
  Characteristics of Computer (कम्प्यूटर की विशेषताएं)
Speed : (चाल)
कम्प्यूटर एक बहुत ही तीव्र कार्य करने वाला इलेक्ट्रॉनिक यंत्र है। जो किसी निर्देश को पलभर में क्रियान्वित करता है। यह किसी कार्य को सेकेण्ड के एक भाग में ही हल कर देता है। जबकि उस कार्य को एक व्यक्ति घंटों तक कहीं हल कर पाएगा आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि  एक कंप्यूटर एक सेकेंड के समय में एक मिलियन या उससे भी अधिक निर्देशों को क्रियान्वित कर सकता है।
Accuracy : (शुद्धता )
कम्प्यूटर बिना कोई गलती के पूरा सही-सही गणनाए कर सकता है। इसकी एक्यूरेसी (सही सही हल करने की अभिक्षमता) बहुत अधिक है जिससे ये कभी कोई गलती नहीं करता और सभी गणनाओं में उसी एक्यूरेसी की तरह कार्य करता है। कंप्यूटर में कोई गलती तभी आ सकती है। जब किसी व्यक्ति द्वारा गलत इनपुट या निर्देश दिए गए हों।
Diligence:( कर्मठता)

कम्प्यूटर किसी भी कार्य को बिना थके लगातार कर सकता है। इससे किसी भी प्रकार की थकान या कमजोरी कभी नहीं होती है। जिससे यह किसी कार्य को बिना किसी रूकावट या गलती के लगातार कर सकता है। कंप्यूटर के इस क्षमता की वजह से मानव कार्य प्रगति में काफी विकास हुआ है।

Storage Capacity :(भण्डारण क्षमता)

कम्प्यूटर में किसी भी प्रकार के डाटा या इंफॉर्मेशन को इसके मेमोरी में स्टोर कर सकते हैं। कंप्यूटर में मैग्नेटिक मीडिया स्टोरेज होते हैं जो अत्यधिक मात्रा में डाटा या सूचनाओं को परमानेंट सुरक्षित रखने की सुविधा देते हैं जैसे हार्ड डिस्क, फ्लॉपी डिस्क, ऑप्टिकल डिस्क इत्यादि जिनकी मदद से आप कोई डेटा किसी एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जा सकते हैं।

Versatility :(बहुमुखी प्रतिभा)

कम्प्यूटर की एक बहुत अच्छी विशेषता इसकी विविधता है जो एक ही समय में कई कार्य कर सकता है। जैसे अपने डॉक्यूमेंट ड्राफ्टिंग के दौरान म्यूजिक सुनना कोई पेज प्रिंट करना इत्यादि । यह एक यूज़र पर निर्भर करता है कि वह कंप्यूटर सिस्टम पर किस तरह का कार्य कर सकता है क्योंकि ये बिल्कुल अलग-अलग तरह के कार्य करने में सक्षम है।

Computer System :(कम्प्यूटर प्रणाली)

कम्प्यूटर सिस्टम एक भौतिक छूने योग्य इलेक्ट्रॉनिक यंत्र है जो विभिन्न यंत्रों से मिलकर बना होता है जैसे इनपुट-आउटपुट डिवाइस, प्रोसेसिंग डिवाइस, मेमोरी इत्यादि । इन्हें सिस्टम पैनल के तरह या उन भौतिक तथ्यों के हिसाब से वर्गीकृत कर सकते हैं जो एक कम्प्यूटर सिस्टम का संचालित करना संभव करते हैं।

Power Switch - (पावर स्विच)पावर स्विच वह स्विच बटन होता है जिससे एक कम्प्यूटर सिस्टम को चालू या बंद कर सकते हैं।



Reset Button (रिसेट बटन) इस बटन की मदद से हम किसी कम्प्यूटर सिस्टम के चालू हालत में अपनी जरूरत के हिसाब से उसे पुनः स्टार्ट (रीस्टार्ट) कर सकते हैं।

Motherboard (मदरबोर्ड) : यह कंप्यूटर सिस्टम का एक मुख्य भाग होता है जिसमें सभी इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट जुड़े रहते हैं जो एक कंप्यूटर सिस्टम को संचालित करना संभव करते हैं जैसे रैम रोम प्रोसेसर इत्यादि।

 CPU. (central processingunit)
सी.पी.यू .:
यह कंप्यूटर सिस्टम का सबसे मुख्य भाग होता है जो कंप्यूटर सिस्टम में कोई भी डाटा या इंफॉर्मेशन जो यूजर द्वारा बतौर इनपुट की तरह से दिया गया होता है, को प्रोसेस कर एक नियत आउटपुट प्रदान करता है।
CPU
















दोस्तों आपका अमूल्य समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद ।
कंप्यूटर की और भी महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए आप हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें ।










May 11, 2020

Generation of Computer (कम्प्यूटर की पीढ़ियां)


हेलो  फ्रैंडस  स्वागत है आपका हमारे इस ब्लॉग पर, आपकी  जानकारी के लिए बता दें कि आज की इस पोस्ट  में हम कम्प्यूटर की पीढ़ियों के बारे जानेंगे।  
जैसा की आप सभी को जानकरी होनी चाहिए की यदि हम कोई भी कम्प्यूटर कोर्स करते हैं , तो हमें कम्प्यूटर के विषय में जानकारी होनी चाहिए। 
इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम इस पोस्ट में कम्प्यूटर (Computer ) की जनरेशन (पीढ़ियों ) के बारे में जानने वाले हैं  तो आईये  आगे बढ़ते हैं। 

First Generation (1945-1954)

(प्रथम जेनरेशन) 

इस प्रथम जनरेशन में वैक्यूम ट्यूब टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया था जिससे कम्प्यूटर  को साकार कर गणनाएं   करना संभव किया

 Second Generation  (1955-1964 )
(द्धितीय  जनरेशन)

कम्प्यूटर के दुतीय जेनरेशन में ट्रांजिस्टर  टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया था जिसने तब कम्प्यूटर दे आकर को थोड़ा छोटा एवं तेज कर दिया था।

Third Generation  (1965-1974)
(तृतीय जेनरेशन )

  कम्प्यूटर के तृतीय  जेनरेशन में इंटीग्रेटेड सर्किट्स (आई० सी० ) टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया जिससे ये तुलनात्मक भरोसेमंद तथा तेज समझा गया।  

Fourth Generation  (1975-Till Date)
(चतुर्थ जेनरेशन )

कम्प्यूटर के चतुर्थ जेनरेशन में माईक्रो प्रोसेसर  टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया जो प्रथम, द्धितीय तथा तृतीय तीनो ही जनरेशन से काफी तेज, भरोसेमंद तथा साइज में छोटा पाया गया जिसे आप आसानी से कहीं भी इधर-उधर उठा एवं रख सकते हैं। 


Fifth Generation (Present and Next)
(वर्तमान और अगली )

पंचम जेनरेशन के कम्प्यूटर में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया गया जो इसे कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी में सर्वोपरि सिद्ध करता है जिससे यह अपने खुद के आई० क्यू० का भी इस्तेमाल करता है। 


आपका अपना अमूल्य समय देकर हमारे पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका ह्रदय से धन्यावद। 
मैं आसा करता हूँ दोस्तों कि आपको कुछ ख़ुशी जरूर महशूस हुयी होगी, और भी कम्प्यूटर की जानकारी पाने के लिए आप हमारे इस हिन्दी ब्लॉग से जुड़े रहें मेरी पूरी कोशिश यही रहेगी कि आपको उच्च जानकारी दे पाऊ 
बहुत बहुत धन्यवाद आपका। 











Monday, 4 May 2020

May 04, 2020

कम्प्यूटर क्या है(What is computer)

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप  सभी का आपके

 अपने ब्लॉग पर, दोस्तों आपको बता दें कि आज के इस ब्लॉग में कम्प्यूटर आपको जानकारी मिलने वाली है ,  कम्प्यूटर का परिचय और कम्प्यूटर्स का इतिहास के

 विषय पर तो आयिए दोस्तों जानते हैं


कम्प्यूटर क्या है
                        (Computer) शब्द की उत्पत्ति कम्प्यूट शब्द से हुई है जिसका अर्थ है गणना करना । परन्तु आज इसकी परिभाषा ही बदल गयी है क्योंकि अब कम्प्यूटर का उपयोग सिर्फ गणना तक सीमित नहीं है,आज इसका उपयोग म्यूजिक, ग्राफिक्स, इंटरनेट आदि कई क्षेत्र में भी हो रहा है। अतः अब कह सकते हैं कि यह एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो डाटा को एक्सेप्ट करता है, और एक विस्तृत स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेसिंग के बाद उसे इंफॉर्मेशन में बदलता है और आउटपुट रिजल्ट प्रस्तुत करता है । यह डाटा को एक्सेप्ट, स्टोर और उन्हें मैनिपुलेट करता है।
 History of Computer(कम्प्यूटर्स का इतिहास) पहले गणना के लिए प्रयोग लायी जाने वाली डिवाइसों में मकैनिकल डिवाइसे थी, अबैकस को पहला कम्प्यूटर कहा जाता है। बाद में पास्कल, लारेस, जैकब, एटासाफबेरी आदि ने कई डिवाइसे बनाया परन्तु किसी भी डिवाइस में मेमोरी ना थी  तत्पश्चात सत्रहवीं शताब्दी में चार्ल्स बैवेज ने एनालिटिकल और डिफरेंस मशीन का आविष्कार किया जिसमें मेमोरी डाली । उक्त मशीन के आविष्कार से ही आधुनिक युग की शुरुआत हुई बाद में आज की सभी  कम्प्यूटर में मेमोरी सबसे बड़ी विशेषता है। इसी के कारण चार्ल्स बैवेज को कम्प्यूटर का पितामह कहा जाता है। ENIAC प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटर है। यही से इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटर का युग शुरू हो गया।


कम्प्यूटर के उपयोग
कम्प्यूटर की पीढ़ियां
कम्प्यूटर की विशेषताएं
कंप्यूटर की कार्य प्रणाली







Tuesday, 4 February 2020

Monday, 27 January 2020

January 27, 2020

परिचय

आज से हम लोग इस वेबसाइट पर कुछ  स्पेशल जानने की तैयारी करने वाले है तो आप सभी से निवेदन है की इस वेबसाइट को सब्सक्राइब कर लीजिये |

धन्यवाद्। ..